Home > राजनीति > पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कर ली ग्रहण..

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कर ली ग्रहण..

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता  कर ली ग्रहण..

देश ही नहीं कनाडा-अमेरिका सहित...Editor

देश ही नहीं कनाडा-अमेरिका सहित कई देशों में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वह शुक्रवार दोपहर भाजपा के मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भाजपा ज्वाइन कराने वाले उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट (North West Delhi Lok Sabha Seat) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हंसराज हंस हैं, दरअसल दलेर महेंदी और हंस राज हंस दोनों ही गायक होने के साथ एक-दूसरे के समधी भी हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दलेर मेहंदी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से भाजपा मैदान में उतार सकती है, क्योंकि दिल्ली में 12 मई को मतदान है और यहां से चुनाव लड़ने की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में भाजपा उन्हें पंजाब की किसी सीट से उतार सकती है। यहां पर बता दें कि हंसराज हंस, दलेर मेहंदी के समधी हैं। हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस और दलेर मेहंदी की बेटी अवजीत कौर ने साल 2017 में शादी की थी।बचपन से है संगीत से लगावदलेर मेहंदी के परिवार में सात पीढ़ियों से गाने का ट्रेंड चला आ रहा है। माता-पिता ने संगीत से विशेष लगाव को देखते हुए उन्हें 'राग' और 'सबद' की शिक्षा दे दी थी। 11 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने क्लासिकल संगीत की शिक्षा ली।गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर व कंपोजर दलेरी मेहंदी का बिहार की राजधानी पटना से नाता बहुत पुराना है। दलेर का जन्म 18 अगस्त 1967 में पटना साहिब में हुआ था। उनका बचपन पटना की गलियों में गुजरा है। पटना सिटी स्थित संगीत सदन व मुकुट संगीत स्कूल से संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने लंबे समय तक तख्त श्री हरमंदिर साहिब में शबद कीर्तन किया। स्थानीय लोग बताते हैं कि संघर्ष के दलेर मेंहदी पटना में एक रुपये लेकर गाना सुनाया करते थे।डाकू व गायक से प्रेरित है नामबताया जाता है कि पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का नाम बड़े ही दिलचस्प तरीके से रखा गया था। उनके माता-पिता ने उनका नाम कुख्यात डाकू के नाम पर रखा। माता-पिता ने कुख्यात डाकू दलेर सिंह के नाम से प्रेरित होकर नामकरण किया। 'मेहंदी' को लेकर भी एक दिलचस्प किस्सा है। बताया जाता है कि उन दिनों के मशहूर गायक 'परवेज मेहंदी' के नाम पर भाइयों ने 'मेहंदी' जोड़ दिया। इसतरह इस पंजाबी पॉप स्टार का नाम दलेर मेहंदी पड़ गया।दलेर की दो शादियां हैं। पहली शादी अमरजीत मेहंदी से हुई थी। उनसे बेटा मंदीप मेहंदी और बेटी अजित मेहंदी हुए। मंदीप और अजित दोनों ही पार्श्व गायक हैं। दलेर मेहंदी की दूसरी शादी आर्किटेक्ट और सिंगर तरनप्रीत से हुई है जिन्हें 'निक्की मेहंदी' के नाम से भी जाना जाता है।

Tags:    
Share it
Top