Home > राजनीति > कमलनाथ के फैसले पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, बोले- RSS दफ्तर की सुरक्षा हटाना गलत

कमलनाथ के फैसले पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, बोले- RSS दफ्तर की सुरक्षा हटाना गलत

कमलनाथ के फैसले पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, बोले- RSS दफ्तर की सुरक्षा हटाना गलत

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले...Editor

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की राजनीति में एक नया बवाल शुरू हो गया है। राज्य की कमलनाथ सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के भोपाल मुख्यालय से सुरक्षा हटाने का फैसला किया है। राज्य सरकार के फैसले पर आरएसएस ने कड़ी आपत्ति जताई है।चुनाव से पहले संघ के दफ्तर से सुरक्षा हटाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को अपने ही लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने इस फैसले की आलोचना करते सुरक्षा को बहाल करने की मांग की है।बता दें कि दिग्विजय सिंह भोपल सीट से ही लोकसभा उम्मीदवार हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भोपाल राष्ट्रीय सवयं सेवक संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाना बिल्कुल उचित नहीं है, मैं मुख्यमंत्री कमलनाथ जी से अनुरोध करता हूं कि तत्काल पुन: पर्याप्त सुरक्षा देने का आदेश दें।

दरअसल, देर रात आरएसएस के भोपाल दफ्तर में तैनात जवानों को हटा लिया गया। यहां पर 2009 से मध्यप्रदेश सशस्त्र बल के जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी कमलनाथ सरकार के इस फैसले की अलोचना की है। चुनाव से ठीक पहले कमलनाथ सरकार के फैसले के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

Share it
Top