Home > राजनीति > बिहार कांग्रेस को जल्द मिलेगा स्थाई अध्यक्ष,18 को MLA संग राहुल करेंगे बैठक

बिहार कांग्रेस को जल्द मिलेगा स्थाई अध्यक्ष,18 को MLA संग राहुल करेंगे बैठक

बिहार कांग्रेस को जल्द मिलेगा स्थाई अध्यक्ष,18 को MLA संग राहुल करेंगे बैठक

लोकसभा चुनाव की शुरू होती...Editor

लोकसभा चुनाव की शुरू होती सरगर्मी के बीच कांग्रेस प्रदेश स्तर पर अपनी ताकत के आकलन में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं इस बात की जानकारी लेने में जुट गए हैं कि किस प्रदेश में पार्टी को अतिरिक्त सपोर्ट की दरकार है। प्रदेश में वर्तमान स्थिति में कांग्रेस कहां खड़ी है और यदि कुछ कमियां हैं तो उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है।

राहुल गांधी ने सबसे पहले बिहार के ताजा राजनीतिक हालात से परिचित होने के लिए विधायक और पदाधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। 18 जून को वे बिहार के नेताओं संग आगामी लोकसभा चुनाव, संगठन की ताकत और प्रदेश के स्थायी अध्यक्ष के मसले पर बातचीत करेंगे।

बैठक में बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और दो नवनियुक्त सचिव बीरेंद्र सिंह राठौर और राजेश लिलौटिया भी मौजूद रहेंगे।

पार्टी सूत्रों की माने तो राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के पूर्व बिहार में स्थायी अध्यक्ष नियुक्त करना चाहते हैं। प्रदेश कांग्रेस से जुड़े कई बड़े और पुराने नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के सामने अपनी दावेदारी भी रखी है। बैठक में इस मसले पर भी चर्चा होनी है।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि बैठक के दौरान ही स्थायी अध्यक्ष के मसले पर फैसला ले लिया जाएगा। बैठक में बिहार से विधायकों के साथ ही प्रदेश के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, परिषद में नेता डॉ. मदन मोहन झा, अवधेश कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Tags:    
Share it
Top