Home > राजनीति > भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि, राहुल गांधी के इशारे पर हो रही PM मोदी पर बयानबाजी

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि, राहुल गांधी के इशारे पर हो रही PM मोदी पर बयानबाजी

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि, राहुल गांधी के इशारे पर हो रही PM मोदी पर बयानबाजी

देश में हमलावर हो रहे पूरे...Editor

देश में हमलावर हो रहे पूरे विपक्ष को भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जवाब दिया है। भाजपा प्रवक्ता ने उत्तरप्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी के मंत्री आजम खान को कड़े शब्दों में जवाब दिया और आरोप लगाते हुए कहा कि वो बजरंग बली के नाम के आगे 'अली' लगा रहे है और वहीं हजरत अली को 'बजरंग अली' बता रहे है। आजम खान ने हिंदू और मुस्लिम दोनों के धर्म का अपमान किया है। वो देश में साप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस बार देश की जनता ने मन बना लिया है कि वे नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सभी समाज का साथ भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चुनाव में ही देश की जनता का रुख साफ हो चुका है। कांग्रेस, सपा, बसपा की टेबल खाली पड़ी थी, वहीं भाजपा को वोट देने के लिए लोग भीड़ में थे।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के लिए जितने बयान कांग्रेस द्वारा दिए जा रहे हैं वो सब राहुल गांधी के इशारे पर दिए जा रहे हैं। इसका जवाब वोट के जरिए देश की जनता देगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पास कोई विषय नहीं है, इसलिए वो भ्रम फैलाने का काम करते हैं।

Tags:    
Share it
Top