Home > जीवन-धर्म > नवरात्र के हर दिन के लिए है खास रंग, इन रंगों के वस्त्र धारण कर करें मां की पूजा..

नवरात्र के हर दिन के लिए है खास रंग, इन रंगों के वस्त्र धारण कर करें मां की पूजा..

नवरात्र के हर दिन के लिए है खास रंग, इन रंगों के वस्त्र धारण कर करें मां की पूजा..

नवरात्री 18 मार्च से शुरू होने...Editor

नवरात्री 18 मार्च से शुरू होने वाली है, इस मौके पर हर दिन मां के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। हर दिन के लिए एक खास रंग बनाया गया है जिसे पहनने के पीछे खास महत्व होता है। जानें किस दिन कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।


शैलपुत्री
नवरात्री के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

ब्रह्माचारिणी
नवरात्री के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

चंद्रघंटा
नवरात्री के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। इस दिन ग्रे(स्लेटी) रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

कुष्मांडा
नवरात्री के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

स्कंदमाता
नवरात्री के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

कात्यायनी
नवरात्री के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

कालरात्रि
नवरात्री के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

महागौरी
नवरात्री के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

सिद्धिदात्री
नवरात्री के नौवें यानी आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन बैगनी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।

Tags:    
Share it
Top