Home > खेलकूद > ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

चौबेपुर (वाराणसी): युवा कल्याण...PS

चौबेपुर (वाराणसी): युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग वाराणसी द्वारा उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता विकासखंड चोलापुर का आयोजन दिनांक 26 एवं 27 दिसंबर को प्रस्तावित किया गया था। जिसके क्रम में आज 26 दिसंबर 2023 को एथलेटिक्स एवं कुश्ती विधा में (सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग) खेल मैदान मुनारी के मैदान में सुबह 9:00 बजे से आरंभ हुआ।

उद्घाटन गौरव सिंह विधायक प्रतिनिधि अजगरा विधानसभा एवं खण्ड विकास अधिकारी चोलापुर द्वारा किया गया। खेल का संचालन श्री विवेक रंजन यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में सब जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विपिन चौहान प्रथम, निखिल द्वितीय, आकाश तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर वर्ग में सत्यम शर्मा प्रथम, आशीष सोनकर द्वितीय, अनुज कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में निखिल प्रथम, अमन द्वितीय, विपिन चौहान तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में विपिन चौहान प्रथम, निखिल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो में विपिन चौहान प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती 45 किलो में विनय पाल प्रथम, शिवम राजभर द्वितीय, 48kg अर्जुन प्रथम,अमन द्वितीय, 51kg जिलाजीत प्रथम,किशन यादव द्वितीय, 55kg , करण प्रजापति प्रथम,राजवीर यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर महिला वर्ग में 100 मीटर में सौम्या प्रथम, शिवानी पाल द्वितीय, स्नेहा यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में नैन्सी सोनकर प्रथम, प्रियंका यादव द्वितीय, लॉन्ग जंप में मनस्वी भारद्वाज प्रथम,प्रीति कुमारी द्वितीय,खुशी तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद मनस्वी भारद्वाज प्रथम,प्रीति कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती 40kg मानसी यादव प्रथम, 46kg प्रतिमा यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग पुरुष में 100 मीटर में अवधेश यादव प्रथम, मोनू द्वितीय, सुरेन्द्र पाल तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में अवधेश यादव प्रथम,शैलेश चौहान द्वितीय,साहिल यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में शैलेश चौहान प्रथम, साहिल यादव द्वितीय, आशीष सोनकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड में प्रद्युम प्रथम, शैलेश चौहान द्वितीय, साहिल यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप रामकुमार पाण्डेय प्रथम, प्रमोद द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप मे रामकुमार पाण्डेय प्रथम, प्रमोद द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग महिला में 100 मीटर में साक्षी शुक्ला प्रथम, खुशी द्वितीय, 200 मीटर मे खुशी प्रथम, साक्षी शुक्ला द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में खुशी यादव प्रथम स्थान, जेवेलिन थ्रो खुशी यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती 50kg कोमल सोनकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग पुरुष में 100 मीटर दौड़ में अमन यादव प्रथम, अंकित पाल द्वितीय, अनुज शर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में अमन यादव प्रथम, 400 मीटर दौड़ में अंकित पाल प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में अंकित पाल प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग महिला में कुश्ती 50किलोग्राम वर्ग में सुधा यादव प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री प्रेम चौधरकार्यक्रम में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक श्री प्रेम चौधरी एडीओ आईएसवी गोपाल सिंह यादव, ग्राम प्रधान मुनारी राजेश राम , ग्राम प्रधान रौनाकला बहादुर यादव, ग्राम प्रधान भभियार संतोष यादव, पूर्व प्रधान शिवबचन चौहान , रमाशंकर यादव, राधेश्याम यादव तोलन राजभर, आशीष पटेल, श्यामलाल यादव आदि का विशेष सहयोग रहा । खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे

Share it
Top