Home > प्रदेश > उत्तराखंड > उत्तराखंडः बारिश से बंद हुए यमुनोत्री हाईवे पर फंसे यात्री, उफान पर आए नदी नाले

उत्तराखंडः बारिश से बंद हुए यमुनोत्री हाईवे पर फंसे यात्री, उफान पर आए नदी नाले

उत्तराखंडः बारिश से बंद हुए यमुनोत्री हाईवे पर फंसे यात्री, उफान पर आए नदी नाले

बारिश से उत्तराखंड में...Editor

बारिश से उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे सहित कई मार्ग बंद हो गए है। आवाजाही ठप होने से कई यात्री हाईवे पर फंसे है।

यमुनोत्री हाईवे डबरकोट मे बंद होने के कारण ओजरी कुनसाला पैदल रास्ता भी चँदोया खडड में बंद है। जबकि नदियों के उफान पर होने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। यमुनोत्री हाईवे पर यात्री फंसे हुए है। जबकि यमुनोत्री की ओर आ रहे कई यात्रियों को वहीं रोक दिया है।

देहरादून बडकोट हाईवे नैनबाग के बंद रहने से अभी यमुना घाटी में समाचार पत्र के वाहन भी नहीं पहुंचे। दूसरी ओर नैनबाग देहरादून हाइवे खरसोन क्यारी से आगे सिलेसु बैंड पर मलवा आने से मार्ग बंद हो गया है। मौके पर पहुंची जेसीबी ने मार्ग से मलवा हटाने का काम शुरू कर दिया है। जगह जगह से मार्ग बंद होने के कारण आवाजाही रुकी हुई है। वहीं लखवाड़ ओर जुडडो में भी मार्ग बंद है।

Tags:    
Share it
Top