Home > प्रदेश > उत्तराखंड > देहरादून: कांग्रेसियों ने किया नारी निकेतन में जबरन घुसने का प्रयास

देहरादून: कांग्रेसियों ने किया नारी निकेतन में जबरन घुसने का प्रयास

देहरादून: कांग्रेसियों ने किया नारी निकेतन में जबरन घुसने का प्रयास

कांग्रेस श्रम कमेटी के करीब 15...Editor

कांग्रेस श्रम कमेटी के करीब 15 कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नारी निकेतन में जबरन घुसने का प्रयास किया। निकेतन अधीक्षिका ने उन्हें जिलाधिकारी की अनुमति के बिना अंदर जाने से रोका तो दोनों के पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में श्रम कांग्रेस से जुड़े करीब 15 कार्यकर्ता केदारपुरम स्थित नारी निकेतन पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह अंदर जाकर निरीक्षण करना चाहते हैं। अधीक्षिका ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बिना वह किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दे सकती। इससे कांग्रेसी भड़क गए और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। अधीक्षिका के रोकने पर उनके बीच जमकर नोकझोंक हुई।

विनोद कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी का अनुमति देने का नियम गलत है। नारी निकेतन में संवासिनियों का शोषण हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कौशल, पूनम कंडारी, सुनीता कोठारी, चंदन सिंह नेगी, राजबर, शिवम कुमार, हरेंद्र बंदी, होरीलाल, संजय सिंह, संदीप धूलिया, संजय भारती आदि शामिल रहे।

पार्टी सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से नियमों का पालन करने की अपेक्षा करती है। कानून और नियमों का पालन आवश्यक है। जिसने भी नारी निकेतन में घुसने का प्रयास किया, वह गलत है।

- सूर्यकांत धस्माना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांग्रेस

नारी निकेतन की अधीक्षिका ने कांग्रेसियों द्वारा निकेतन परिसर में जबरन घुसने के मामले की जानकारी दी है।

- मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी

Tags:    
Share it
Top