Home > प्रदेश > उत्तराखंड > उत्तराखंड: मकान की नींव खोदते समय बड़ा हादसा, मलबे में दबे तीन मजदूर, महिला की मौत

उत्तराखंड: मकान की नींव खोदते समय बड़ा हादसा, मलबे में दबे तीन मजदूर, महिला की मौत

उत्तराखंड: मकान की नींव खोदते समय बड़ा हादसा, मलबे में दबे तीन मजदूर, महिला की मौत

देहरादून मार्ग पर कालूखेत के...Editor

देहरादून मार्ग पर कालूखेत के पास डोम गांव क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से चल रहे निर्माण कार्य के दौरान तीन मजदूर मलबे में दब गए। जिनमें से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर की रीढ़ में गहरी चोट बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने देर शाम को दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद तीन घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर पुलिस ने स्थानीय अस्पताल भेजा। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

देहरादून मार्ग पर डोम गांव क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य चल रहा है। वहां तीन मजदूर बुनियाद की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान उनके ऊपर भारी मलबा गिर गया।

पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग

कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि महिला मजदूर अंजनी (35) पत्नी सुरेंद्र निवासी ग्राम कुंडा, पोस्ट लारिया सराय, दरभंगा (बिहार) की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल हर्षदीन (23) पुत्र गणेश प्रसाद निवासी दिवाली गढ़ी, थाना देवेंद्र नगर (मध्य प्रदेश) की रीढ़ में गहरी चोट बताई जा रही है। वहीं का निवासी नागेंद्र उर्फ बंटू (24) भी घायल हो गया। दोनों का उपचार देहरादून के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। वहीं हादसे पर मजदूर संघ की मसूरी इकाई के अध्यक्ष आरपी बडोनी ने कहा कि कार्य कर रहे मजदूरों पर सुरक्षा किट नहीं थी। इसके लिए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए।

Tags:    
Share it
Top