Home > प्रदेश > उत्तराखंड > हरिद्वार में गंगा में एनडी तिवारी की अस्थियां की गई विसर्जित

हरिद्वार में गंगा में एनडी तिवारी की अस्थियां की गई विसर्जित

हरिद्वार में गंगा में एनडी तिवारी की अस्थियां की गई विसर्जित

कनखल सती घाट पर पूर्व...Editor

कनखल सती घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर ने अस्थियां विसर्जित की। इस दौरान पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके तिवारी 93 वर्ष के थे। 18 अक्टूबर को मैक्स अस्पताल दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को वह पंचतत्व में विलीन हो गए। हल्‍द्वानी में राजकीय सम्मान के साथ रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। पुत्र रोहित शेखर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। समोवार को दोपहर ढाई बजे हरिद्वार के कनखल सती घाट पर एनडी तिवारी को गंगा में विसर्जित किया गया।

Tags:    
Share it
Top