Home > प्रदेश > उत्तराखंड > शुभ अवसर पर आज खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

शुभ अवसर पर आज खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

शुभ अवसर पर आज खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज...Editor

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्र का औपचारिक तौर शुभारंभ हो जाएगा। इस खास अवसर के लिए दोनों मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। सोमवार को गंगा की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। यमुना की डोली मंगलवार को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुना की डोली शनि देव की अगुआई में यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। मंगलवार सुबह 8:40 बजे पर यमुना की डोली खरसाली स्थित यमुना मंदिर से बाहर निकाली गई। इसके बाद 8:45 पर यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व स्थानीय लोगों ने पारंपरिक लोक नृत्य किया। साथ ही यमुना की डोली को भव्य रूप से सजाया। यमुनोत्री के कपाट आज दोपहर 1.15 बजे खुलेंगे।

वहीं, भैरव घाटी में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह 7:30 बजे गंगा की डोली गंगोत्री के लिए रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व भैरव घाटी में स्थित भैरव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। भैरव को मां गंगा का द्वारपाल भी कहा जाता है। मान्यता है कि बिना भैरव के दर्शन के गंगोत्री की यात्रा पूरी नहीं होती। इसलिए भैरव घाटी के भैरव देवता का अपना महत्व है। गंगोत्री में 9:30 बजे के करीब गंगा की डोली पहुंचेगी, इसके बाद गंगा लहरी, गंगा सहस्त्रनाम आदि का पाठ किया जाएगा। दोपहर ठीक 11:30 बजे गंगोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। गंगोत्री के कपाट खुलने के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, विधायक गोपाल रावत, गढ़वाल आयुक्त सहित कई अधिकारी गंगोत्री पहुंचे हैं।

Share it
Top