Home > प्रदेश > उत्तराखंड > ओवरटेक करने के चक्कर में मैक्स की बस से जबरदस्त टक्कर, तीन की मौत

ओवरटेक करने के चक्कर में मैक्स की बस से जबरदस्त टक्कर, तीन की मौत

ओवरटेक करने के चक्कर में मैक्स की बस से जबरदस्त टक्कर, तीन की मौत

तेजी से ओवरटेक करने के चक्कर...Editor

तेजी से ओवरटेक करने के चक्कर में ऋषिकेश जा रही मैक्स सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में मैक्स सवार एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

दरअसल, रविवार सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही मैक्स कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के लक्षमोली के पास ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही बस से टकरा गई। भीषण टक्कर में मैक्स सवार एक किशोर समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया। मैक्स में अधिकांश यात्री रुद्रप्रयाग जिले के थे।

इनमें से एक मृतक महिला की सोनी नौटियाल पत्नी पवन नौटियाल निवासी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग के रूप में शिनाख्त हुई है। जबकि किशोर और दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक महिला सोनी नौटियाल के बच्चे प्रिंस और प्रियांशी भी गंभीर रूप से घायल हैं। कीर्ति नगर थानाध्यक्ष जवाहरलाल ने बताया मैक्स सवार नौ लोग और बस सवार पौड़ी निवासी दो यात्री रघुनाथ सिंह और राकेश घायल हुए हैं।

लक्षमोली के राजस्व उप निरीक्षक प्रमोद सिंह चौहान ने बताया कि एक मृतक महिला की शिनाख्त हुई है। अन्य दो की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

घायलों की सूची

प्रिंस नौटियाल, अगस्तमुनि

प्रियांशी नौटियाल, अगस्तमुनि

भुवनेश, रुद्रप्रयाग

योगेश, डांगी रुद्रप्रयाग

यसवंत सिह, बसुकेदार

रविन्द्र सिह, रुद्रप्रयाग चालक

भावना डांगी, रुद्रप्रयाग

अनिता डांगी, रुद्रप्रयाग

राजकुमार ,पूरनपुर उत्तर प्रदेश

Share it
Top