Home > प्रदेश > उत्तराखंड > हरिद्वार: हाईवे पर दो कांवड़ियों की मौत, 100 से अधिक कांवड़िए घायल

हरिद्वार: हाईवे पर दो कांवड़ियों की मौत, 100 से अधिक कांवड़िए घायल

हरिद्वार: हाईवे पर दो कांवड़ियों की मौत, 100 से अधिक कांवड़िए घायल

हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों...Editor

हाईवे पर कांवड़ियों के वाहनों की भिड़ंत में रुड़की और भगवानपुर में दो कांवड़ियों की मौत हो गई है। जबकि बाइकों की भिड़ंत में करीब सौ से अधिक कांवड़िए घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल के अलावा क्षेत्र के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

बुधवार को डाक कांवड़ियों का हाईवे पर पूरी तरह कब्जा रहा। बड़े वाहनों और बाइकों से कांवड़िए हाईवे पर फर्राटा भरते नजर आए।

बड़े वाहनों व बाइकों पर सवार कांवड़ियों का रेला रफ्तार में गंतव्य की ओर बढ़ता रहा। वाहनों की भीड़ के चलते दिनभर हाईवे पर हादसे होते रहे। भगवानपुर काली नदी के पास बोलेरो के पीछे लटके एक कांवड़िए को पीछे चल रही दूसरी बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।

घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रामहीर पुत्र कलिराम निवासी सुंदरपुरा, जिला जींद हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ियों की बाइकों की भिड़ंत में सतीश कुमार पुत्र प्रकाश निवासी रामपुरी जिला मुजफ्फरनगर घायल हो गए।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी बीच हाईवे पर कांवड़ियों की बाइक भिड़ने से शामली निवासी प्रदीप घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हाईवे पर जगह-जगह बाइकों की भिड़ंत में करीब सौ से अधिक कांवड़िए घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सिविल अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया है।

Tags:    
Share it
Top