Home > प्रदेश > उत्तराखंड > उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों के लिए पहले चरण का आगामी मतदान 11 अप्रैल को

उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों के लिए पहले चरण का आगामी मतदान 11 अप्रैल को

उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों के लिए पहले चरण का आगामी मतदान 11 अप्रैल को

उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों...Editor

उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और नैनीताल पर पहले चरण में आगामी 11 अप्रैल को मतदान होगा। सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबले की संभावना है। हालांकि हरिद्वार व नैनीताल सीटों पर बसपा मुकाबले का तीसरा कोण बनने की कोशिश कर रही है। 78,56,268 मतदाता पांच सीटों पर 52 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

निर्वाचन आयोग ने 17वीं लोकसभा के लिए प्रदेश में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की पांचों सीटों पर 112380 सरकारी कर्मचारी, पुलिस, सुरक्षाबल और होमगाडर्स तैनात किए गए हैं। प्रदेश के 11229 मतदान केंद्रों के लिए 1766 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। शेष 9463 मतदान केंद्रों के लिए बुधवार सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना हो जाएंगी। प्रदेश की नेपाल से 10 जगह लगी अंतरराष्‍ट्रीय और उत्तर प्रदेश व हिमाचल से 85 जगह लगी अंतरराज्‍यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है। यहां सीसी कैमरों के जरिये निगरानी की जा रही है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल इन सीमाओं पर सघन जांच अभियान चला रहे हैं। दो हेलीकॉप्टर भी वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रखे गए हैं।

राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या और पुलिस महानिरीक्षक दीपम सेठ ने पत्रकारों से बातचीत में चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनावों में प्रदेश की पांच सीटों पर कुल 78,56,268 मतदाता 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी मिलाकर कुल 67380 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इनमें सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पीठासीन व मतदान अधिकारी शामिल हैं।

हर बूथ पर दिव्यांग मतदाताओं को लाने के लिए रैंप, पेयजल व्यवस्था, बिजली, फर्नीचर, वेटिंग रूम व शौचालयों की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों को फस्र्ट एड बॉक्स भी दिए गए हैं। पोलिंग पार्टियों व मतदान सामग्री को लाने-ले जाने के लिए 8015 वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदेश की सभी पांच सीटों को 237 जोन व 1371 सेक्टर में बांटा गया है। कुल 11229 बूथ में 697 बूथ अति संवेदनशील और 656 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। 1180 बूथों की वेबकॉस्टिंग की जाएगी और 519 में सीसी कैमरे लगाए जाएंगे।

उत्‍तराखंड: पांच संसदीय सीट

कुल मतदाता: 78,56,268

कुल प्रत्‍याशी: 52 प्रत्याशी मैदान में

कुल मतदान केंद्र: 11229

कुल सरकारी कर्मचारी: 112380

टिहरी गढ़वाल सीट

कुल मतदाता: 1493524

पुरुष: 775603

महिला: 705533

सर्विस वोटर: 12329

अन्‍य: 59

कुल उम्‍मीदवार: 15

मुकाबला: प्रीतम सिंह (कांग्रेस) व माला राज्‍य लक्ष्‍मी (भाजपा)।

पौड़ी गढ़वाल सीट

कुल मतदाता: 1355776

पुरुष: 674632

महिला: 646688

सर्विस वोटर: 34433

अन्‍य: 23

कुल उम्‍मीदवार-09

हरिद्वार सीट

कुल मतदाता: 1840732

पुरुष: 980525

महिला: 854868

सर्विस वोटर: 5203

अन्‍य: 136

कुल उम्‍मीदवार: 15

कुल मतदाता: 1828433

पुरुष: 956206

महिला: 862031

सर्विस वोटर: 10162

अन्‍य: 34

कुल उम्‍मीदवार: 07

मुकाबला: अजय भट्ट (भाजपा), हरीश रावत (कांग्रेस) और नवनीत अग्रवाल (बसपा)।

अल्‍मोड़ा सीट

कुल मतदाता: 1337803

पुरुष: 666978

महिला: 642100

सर्विस वोटर: 28718

अन्‍य: 7

कुल उम्‍मीदवार: 06

मुकाबला: अजय टम्‍टा (भाजपा) व प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)।

Tags:    
Share it
Top