Home > प्रदेश > उत्तराखंड > थराली विधानसभा उपचुनाव में प्रचार थमा, मतदान 28 को

थराली विधानसभा उपचुनाव में प्रचार थमा, मतदान 28 को

थराली विधानसभा उपचुनाव में प्रचार थमा, मतदान 28 को

थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए...Editor

थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार थम गया है। इस सीट पर 28 मई को मतदान होगा। अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस के साथ ही क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंकी।

भाजपा के मगनलाल शाह की मृत्यु के कारण खाली हुई थराली विधानसभा सीट सत्तारूढ़ दल की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। भाजपा ने इस सीट से स्व. मगनलाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी के प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक जीतराम पर दांव लगाया है।

भाजपा के पक्ष में आज सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रचार किया, जबकि कांग्रेस के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वोट मांगे। इस सीट पर कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने चुनाव प्रचार में विकास का नारा बुलंद किया तो कांग्रेस ने भाजपा की एक साल के कार्यकाल की विफलताओं को मुख्य हथियार बनाया है।

Tags:    
Share it
Top