Home > प्रदेश > उत्तरप्रदेश > अमरोहा के ब्रजघाट और तिगरीधाम में बुद्ध पूर्णिमा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

अमरोहा के ब्रजघाट और तिगरीधाम में बुद्ध पूर्णिमा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

अमरोहा के ब्रजघाट और तिगरीधाम में बुद्ध पूर्णिमा स्नान को उमड़े श्रद्धालु

अमरोहा। बुद्ध पूर्णिमा पर आज...Editor

अमरोहा। बुद्ध पूर्णिमा पर आज अमरोहा में गंगा नदी के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां गजरौला में बृजघाट और तिगरीधाम के गंगा घाटों पर बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान बृजघाट पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगने से दिल्ली-मुरादाबाद के बीच ट्रैफिक काफी धीमी गति से चला।


यहां गंगा नदी में आज स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे और हर हर महादेव के उद्घोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके साथ ही घाटों पर मौजूद पुरोहितों से यह हवन करा कर दान दक्षिणा भी दी। यह सिलसिला भोर से प्रारंभ हुआ। स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहन बृजघाट गंगा पुल पर ठहरने से नेशनल हाईवे का ट्रैफिक भी जाम हो गया। दिल्ली और मुरादाबाद की ओर से आने-जाने वाहन जाम से जूझते हुए आगे बढ़ पा रहे थे।

Tags:    
Share it
Top