Home > प्रदेश > उत्तरप्रदेश > समाजवाद और साम्यवाद से नहीं राम राज्य से चलेगा भारत: सीएम योगी

समाजवाद और साम्यवाद से नहीं राम राज्य से चलेगा भारत: सीएम योगी

समाजवाद और साम्यवाद से नहीं राम राज्य से चलेगा भारत: सीएम योगी

पूर्वांचल के दो दिवसीय पर आए...Editor

पूर्वांचल के दो दिवसीय पर आए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जौनपुर पहुंचे। टीडी कालेज प्रांगण में पूर्व मंत्री शहीद उमानाथ सिंह की 24वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि धर्म, जाति, मजहब, गरीबी हटाने की बात करने वाले यह जान लें, समाजवाद, साम्यवाद नहीं राम राज्य से भारत चलेगा।

उन्होंने कहा कि 1994-95 में प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए शहीद हुए पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह के नाम से अब जौनपुर में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण होगा। अपने संबोधन में उन्होंने शहीद उमानाथ का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने आदर्श प्रस्तुत कर बेहतर जनप्रतिनिधि होने का प्रमाण सामाजिक रूप से दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर पंडित दीनदयाल जी की कर्मभूमि रही है। यहीं उन्होंने अंत्योदय की बात की थी। इसी भाव को शहीद हुए उमानाथ सिंह ने आगे बढ़ाया और तत्कालीन सपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाया। पीएम मोदी के नेतृत्व में अब प्रदेश की सरकार समानता का भाव पैदा करने का काम कर रही है। पहली बार गरीबों के बैंक खाते खोले जा रहे हैं।

इससे यदि सरकार के धन का एक-एक रूपया यदि किसी योजना के नाम पर भेज जाए तो वह सीधे उनके खाते में पहुंचे। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने गरीबी हटाओ का खूब नारे दिए, लेकिन ईमानदारी से काम नहीं किए। 1970 के दशक में कांग्रेस ने जो योजनाएं चलाई उनका लाभ पात्रों को नहीं मिल पाया।

आज सरकार ने 87 लाख परिवारों को रसोई गैस उपलब्ध कराए। 52 लाख गरीबों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 25 करोड़ खाते खोले गए। स्वछता भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जौनपुर में कुड़ों का ढ़ेर नजर आ रहा है। इसे अभियान चलाकर 15सितंबर को साफ किया जाना चाहिए।

15 सितंबर तक स्वछता ही देश सेवा है कार्यक्रम चलेगा। हर नागरिक की हिस्सेदारी होनी चाहिए। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दो अक्टूबर तक बेस लाइन सर्वे के आधार पर जिलों को ओडीएफ घोषित किया जाएगा। जौनपुर के बाद सीएम योगी चंदौली पहुंचे हैं। यहां उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। बता दें कि सीएम योगी बुधवार से पूर्वांचल में हैं। बुधवार को सोनभद्र में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तो वाराणसी में रात्रि विश्राम किया।

Tags:    
Share it
Top