Home > प्रदेश > उत्तरप्रदेश > वाराणसी से भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली रवाना करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

वाराणसी से भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली रवाना करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

वाराणसी से भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली रवाना करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश...Editor

भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश में कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी। बाइक पर सवार भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की योजनाओं को जनता के बीच ले जाएंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोकसभा क्षेत्र की बाइक रैली की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी जोरदार ढंग से कर रही है। इस दिशा में आज प्रदेश में कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया गया है। वाराणसी में इस रैली का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से कमल संदेश बाइक रैली को रवाना करेंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बाइक चलाते हुए मुख्यमंत्री रैली का नेतृत्व करेंगे।

कमल संदेश बाइक रैली के बारे में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि बाइक रैली का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की ओर से आयोजित कमल संदेश बाइक रैली होगी। काशी क्षेत्र के 14 लोकसभा क्षेत्रों में बाइक रैली की अगुवाई करने के लिए सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, सरकार के मंत्री गंतव्य को रवाना हो चुके हैं। निकटवर्ती लोकसभा क्षेत्रों में बाइक रैली की अगुवाई करने के लिए आज सुबह सड़क मार्ग से रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय कमल संदेश बाइक रैली की अगुवाई चंदौली में करेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या फूलपुर में बाइक रैली का नेतृत्व करेंगे। मिशन 2019 की तैयारियों अभी चल रही है। सभी लोग अपने बूथ से मुख्यालय तक जाएंगे। सभी लोग बाइक चलाएंगे।

वाराणसी में बाइक रैली लहुराबीर, मलदहिया, गुलाब बाग, सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर होते हुए मलदहिया से लोकसभा के केंद्र जिला मुख्यालय पर जाकर बाइक रैली का समापन होगा। काशी क्षेत्र की 14 लोकसभा क्षेत्रों में रैली की अगुवाई पदाधिकारी करेंगे। हर बूथ से पांच-पांच कार्यकर्ता आएंगे।

Tags:    
Share it
Top