Home > प्रदेश > उत्तरप्रदेश > आधा दर्जन वाहनों की टक्कर में एक की मौत तथा एक दर्जन घायल

आधा दर्जन वाहनों की टक्कर में एक की मौत तथा एक दर्जन घायल

आधा दर्जन वाहनों की टक्कर में एक की मौत तथा एक दर्जन घायल

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में...Editor

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में आज कोहरे का कहर देखने को मिला। यहां यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण आधा दर्जन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। मांट थाना क्षेत्र की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे किया गया।मृतक की शिनाख्त आगरा के राजेश के रूप में हुई है। राजेश फौज में तैनात थे।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे का कारण आधा दर्जन वाहनों की एक-दूसरे से टक्कर हो गई। इनमें दो ट्रक के साथ चार कार हैं। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग घायल हैं।यमुना एक्सप्रेस पर सोमवार सुबह आगरा से नोएडा की ओर कोहरे में एक के बाद एक छह वाहन टकरा गए। वाहनों में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।

यहां मिर्च लदे तेज रफ्तार ट्रक के पलटने के कारण उसके पीछे चल रहे वाहन लगातार भिड़ते गए। माइल स्टोन 92 पर कोहरे के चलते इस दुर्घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस के साथ राहत दल भी है। करीब एक घंटे तक एक्सप्रेस वे पर आवागमन प्रभावित रहा नोएडा की ओर जा रहे वाहनों को मांट टोल पर रोक लिया।

क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद आवागमन सुचारू हो सका। यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह आगरा से नोएडा की ओर जा रहे केंटर में पीछे से आ रही रोडवेज बस कट मारते हुए निकल गई। जिससे केंटर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इसके बाद पीछे से आ रही बस और कार एक के बाद एक आपस टकरा गईं। जिससे वाहनों में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

वाहनों के टकराने की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी मौके पर पहुंच गए। दो कारों में सवार बुरी तरह फंसे हुए थे। उन्हें बमुश्किल बाहर निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके अलावा केंटर और बसों में सवार दो दर्जन लोग घायल थे।

गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां हादसे में घायल राजेश निवासी सदर बाजार आगरा को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। आगरा से आ रहे वाहनों को मांट टोल पर रोक लिया था।

Share it
Top