Home > प्रदेश > उत्तरप्रदेश > अमरजीत मिश्रा के साथ मुंबईया यूपी वालों ने संभाली भाजपा के प्रचार की कमान

अमरजीत मिश्रा के साथ मुंबईया यूपी वालों ने संभाली भाजपा के प्रचार की कमान

अमरजीत मिश्रा के साथ मुंबईया यूपी वालों ने संभाली भाजपा के प्रचार की कमान

मुंबई और महाराष्ट्र में उत्तर...Editor

मुंबई और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों को भाजपा के पक्ष में एकजुट करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले अमरजीत मिश्रा की भूमिका बदल गयी है। मुंबई में मतदान खत्म होने के बाद अब बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व महाराष्ट्र में राज्यमंत्री का ओहदा पाये फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने अपना डेरा उत्तर प्रदेश में डाल दिया है। मिश्रा के साथ मुंबई से आयी उत्तर भारतीयों की टीम यहां भाजपा के पक्ष में दिन रात एक कर रही है। फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत यूपी में भाजपा के चुनाव प्रचार में ग्लैमर का तड़का भी लगाएंगे। उनकी पहल पर कई लोकप्रिय सितारे भी यूपी में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं।

फिल्मसिटी उपाध्यक्ष बीते सप्ताह से ही लखनऊ में राजनाथ सिंह के लिए सभाओं के साथ ही सघन जनसंपर्क कर रहे हैं तो उनकी योजना प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी जाने की है। मिश्रा बताते हैं जिस मुंबई से सपा बसपा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा आई हैं उसी मुंबई से राजनाथ सिंह के समर्थक भी लखनऊ पहुंच रहे हैं। मुंबई से आनेवाले भाजपा के नेता सिर्फ मोदी- राजनाथ द्वारा किये गये काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। उनके भाषणों में पूनम सिन्हा या कांग्रेस प्रत्याशी का नाम भी नहीं होता।वे लोगों को यह समझाते हैं कि किस तरह अटल जी की विरासत को राजनाथ जी पुष्पित पल्लवित कर रहे हैं।और उन्होने पूरे देश में किस तरह नवजवानों व योग्य प्रतिभाओं को अवसर दिया है।

मिश्र के साथ राजनाथ सिंह के लखनऊ लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आनेवाले कृष्णा नगर,गोमती नगर,इंदिरा नगर,आलमबाग आदि जगहों के 70 कार्यकर्ता भी मुंबई से आये हुए हैं। उल्लेखनीय है कि अमरजीत मिश्र उत्तरप्रदेश के हर चुनाव में मुंबई से कार्यकर्ताओं को लेकर यूपी आते रहे हैं।

भाजपा नेता अमरजीत मिश्र ने बताया कि वाराणसी,चन्दौली,मिर्जापुर,फूलपुर,भदोही,आजमगढ़,गोरखपुर,देवरिया,बस्ती व प्रयागराज आदि लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता जब जब अपने अपने गांवों में पहुंचते हैं।तो गांव के लोगों के साथ साथ उनके रिश्तेदारों में भी भाजपा का समर्थन बढता है और उत्साह आता है।राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र के नेतृत्व मे 45 लोग वाराणसी, 25 लोग आजमगढ़ व 22 लोग गोरखपुर व भदोही में भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करेंगे।श्री मिश्र ने बताया कि पिछ्ले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र भाजपा के तात्त्कालिक अध्यक्ष देवेन्द्र फडणवीस 10 दिनों तक वाराणसी में प्रचार के लिए आये थे।इस बार मुख्यमंत्री के नाते भी वे वाराणसी प्रचार में आनेवाले हैं उन्होने बताया कि प्रभावशाली हिंदी भाषणो की वजह से फडणवीस की भारी मांग है।गोरखपुर के प्रत्याशी रवि किशन भी फडणवीस से आने का आग्रह कर चुके हैं।

Share it
Top