Home > प्रदेश > उत्तरप्रदेश > लखनऊ: आधी रात को डकैतों का धावा, 3 को मारी गोली, दो बहनें अगवा, देर रात लौटीं
लखनऊ: आधी रात को डकैतों का धावा, 3 को मारी गोली, दो बहनें अगवा, देर रात लौटीं
- In उत्तरप्रदेश 19 Jan 2018 6:15 AM GMT
हथियारबंद छह से अधिक बदमाशों...Editor
हथियारबंद छह से अधिक बदमाशों ने लखनऊ के चिनहट के उत्तर धोना गांव में आधी रात को धावा बोलकर एक ही घर के तीन लोगों को गोली मार दी और दो नाबालिग बहनों को अगवा कर लिया। हालांकि एएसपी अनुराग वत्स ने दावा किया कि दोनों बहनें लौट आई हैं।
वारदात बृहस्पतिवार रात 12:30 की है। बदमाशों ने कठौता में गार्ड की नौकरी करने वाले उमेश चौहान के घर हमला किया। उसके पिता दीनानाथ चौहान, मां अमरावती और पत्नी सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। सोनी के दोनों पैर में गोली लगी है।
सोनी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने उमेश की दो बहनों का अपहरण कर लिया और भाग निकले। उमेश का कहना है कि उसकी पत्नी पुलिस को लगातार फोन करती रही, लेकिन वह नहीं पहुंची।
जब उमेश खुद चिनहट थाने पहुंचा तब पुलिस मौके पर पहुंची। उमेश का कहना है कि बदमाश डकैती के इरादे से आए थे। वे घर का सारा सामान लूट ले गए हैं।
Tags: बदमाशों ने लखनऊ
