हुआ खुलासा, बदले ट्रेंड में लड़कियों को कैसे मर्द आते हैं बेहद पसंद?

PublicKhabar.com
क्या आपको लगता है कि समय के साथ-साथ मॉडर्न हो रहे लोगों के लिए 'अट्रैक्टिव मेन' (Attractive men) की परिभाषा बदल गई है? अगर हां, तो आपका सोचना गलत है! आज भी लड़कियां मस्क्यूलर और टोन्ड बॉडी वाले मर्दों को ही आकर्षक मानती हैं।
वैज्ञानिकों ने रिसर्च के आधार पर साबित किया है कि महिलाएं अपने जीवन में फिजिकली फिट, 6फुच लंबे और अच्छी मसल्स वाले पुरुष ही पसंद करती हैं। एक अध्ययन में 160 महिलाओं के ग्रुप को शर्टलेस मर्दों की तस्वीरें दिखाई गईं और ये नोट किया गया कि किस महिला को कौनसा पुरुष अच्छा लगता है।
इस अध्ययन में देखा गया कि अधिकतर महिलाओं ने उन मर्दों को पसंद किया जिनका शरीर टोन्ड था, जिनकी हाइट लगभग 6 फीट थी और जिनके शरीर में कोई एकस्ट्रा फैट या कमजोरी नहीं थी। इसी के आधार पर रिसर्चरों ने कहा कि आज भी लोग फिजिकल स्ट्रेंथ को ही पुरुषों की सबसे आकर्षक बात मानते हैं। शरीरिक ताकत को मर्दों के आकर्षण का 70 प्रतिशत हिस्सा माना जाता है।
ऑस्ट्रेलिया के इन रिसर्चरों ने कहा कि इस अध्ययन में एक भी महिला ने शारीरिक रूप से कम मस्क्यूलर पुरुष को पसंद नहीं किया। रिसर्चरों ने कहा कि जैसा कि तमाम स्तनधारी जीवों में होता है, इंसानों में भी फीमेल्स को मस्क्यूलर मेल ही पसंद आते हैं।
हालांकि इस अध्ययन में ये भी कहा है कि महिलाएं ठीक-ठाक फिजिकल स्ट्रेंथ वाले मर्द ज्यादा पसंद करती हैं। उन्हें जरूरत से ज्यादा मस्क्यूलर और ज्यादा कमजोर, दोनें ही तरह के पुरुष पसंद नहीं आते।
Tags:
Next Story