Public Khabar

140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की: हंसराज विश्वकर्मा

140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की: हंसराज विश्वकर्मा
X

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 108वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। वाराणसी में भी इस कार्यक्रम को व्यापक रूप से सुना गया। रोहनिया विधानसभा के सुल्तान केश्वर मंडल के शुल्केश्वर मंदिर प्रांगण में बूथ संख्या 338 पर भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा ने कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा था वह आज सरकार होता दिख रहा है।


भाजपा जिला प्रभारी एवं सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक ने कहा कि आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मिलन मौर्य, मुकुंद जायसवाल, गोविंद दास गुप्ता, अनिल पांडे, जितेंद्र राजभर, श्याम पटेल एवं राजू प्रजापति उपस्थित रहे।


इसी तरीके से शिवपुर विधानसभा के ग्राम सभा झाझुपुर के बूथ संख्या 208 पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे के नेतृत्व में पूर्व प्रधान मनीष त्रिपाठी उर्फ पिंकू के आवास पर मोदी के मन की बात को सुना गया। पवन चौबे ने बताया कि आज प्रधानमंत्री सभी भारतवासियों को फिट रहने का मूल मंत्र दे रहे हैं। इस अवसर पर मनीष त्रिपाठी, मोनू चौबे, श्याम चौबे, सुमित गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।


भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आत्मनिर्भर भारत का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा था वह आज होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है। भारत ने अंतरिक्ष में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रक्षा निर्यातक देश बन गया है।


विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में गरीबों और किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत और विकसित देश बन रहा है।

Next Story
Share it