Public Khabar

वेलेंटाइन डे के बाद पत्नी की हत्या, लूट की झूठी कहानी रचने वाला सीए पति निकला कातिल

वेलेंटाइन डे के बाद पत्नी की हत्या, लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाला पति निकला कातिल

वेलेंटाइन डे के बाद पत्नी की हत्या, लूट की झूठी कहानी रचने वाला सीए पति निकला कातिल
X

हरियाणा के बहादुरगढ़ में सामने आई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 18 घंटे में सुलझा लिया है। शुरुआत में जिस वारदात को लूट के दौरान हुई हत्या समझा जा रहा था, वह दरअसल पति की सोची-समझी साजिश निकली। बैंक में कार्यरत महक की बेरहमी से हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना पति निकला, जिसने वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की।


रविवार रात करीब 11 बजे गुरुग्राम में कार्यरत चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल धवन ने पुलिस को फोन कर दावा किया कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूट के इरादे से उन पर हमला किया और उसकी पत्नी का गला रेत दिया। अंशुल ने खुद को भी हमले का शिकार बताया और पूरी घटना को सड़क पर हुई लूट की वारदात के तौर पर पेश किया। शुरुआद में मामला संदिग्ध लूट का लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, कहानी की परतें खुलती चली गईं।


पुलिस जांच में सामने आया कि अंशुल और महक वेलेंटाइन डे के मौके पर साथ वक्त बिताने के बाद घर लौटे थे। सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद घर के भीतर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। जब पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और अंशुल से पूछताछ शुरू की, तो उसके बयान बार-बार बदलते नजर आए। वह कथित हमलावरों का कोई ठोस हुलिया तक नहीं बता सका, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया।


कड़ाई से पूछताछ के दौरान अंशुल पूरी तरह टूट गया और आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, लूट की कहानी महज एक ढाल थी, ताकि असली सच्चाई सामने न आ सके। महक की हत्या की खबर से परिवार, बैंक स्टाफ और इलाके में गहरा शोक फैल गया है। एक ऐसा रिश्ता, जिसे भरोसे और प्यार की मिसाल माना जाता है, उसी ने इस वारदात को और ज्यादा दिल दहला देने वाला बना दिया।


झज्जर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यह घटना न सिर्फ रिश्तों पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज को झकझोर देने वाली सच्चाई भी सामने लाती है।

Tags:
Next Story
Share it