Public Khabar

रांची में ठंड रिकॉर्ड तोड़ने की ओर! दिसंबर की दस्तक के साथ बढ़ी ठिठुरन

सुबह का कोहरा और सर्द हवा लोगों की दिनचर्या धीमी कर रही है और मौसम विभाग आने वाले दिनों में पारा फिर गिरने की बात कह रहा है

रांची में ठंड रिकॉर्ड तोड़ने की ओर!  दिसंबर की दस्तक के साथ बढ़ी ठिठुरन
X

रांची में दिसंबर की शुरुआत ने सर्दी को एकदम बदल दिया है. रात में ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि लोगों की सुबह अक्साई हुई और देर से हो रही है। गलन इतनी बढ़ी कि बिना ग्लब्स घर से निकलना मुश्किल लगने लगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दिनों में यह ठिठुरन और बढ़ सकती है।

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 12 घंटे में तापमान थोड़ी देर के लिए दो तीन डिग्री ऊपर जा सकता है। इसके बाद पारा फिर नीचे जाने लगेगा. कई जिलों में हर सुबह कोहरा और धुंध की परत और गहरी दिखेगी।

बीते 24 घंटे की बात करें तो गुमला सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 08.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं चाईबासा सबसे गर्म रहा और वहां दिन का तापमान 29.8 डिग्री तक पहुंचा। बोकारो में तापमान सामान्य से नीचे रहा। प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई और चक्रवाती तूफान दित्वा का कोई असर नहीं दिखा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से लेकर 6 दिसंबर तक सुबह का कोहरा बना रहेगा। दिन में हल्का बादल दिख सकता है लेकिन आसमान अधिकतर साफ रहेगा। पूरे सप्ताह किसी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

ठंड अब धीरे धीरे बढ़ती महसूस हो रही है और रांची के लोग आने वाले दिनों में और कड़ी धूप का इंतजार कर रहे हैं।

Tags:
Next Story
Share it