यहां शौक से छोटे-छोटे बच्चों को पिलाई जाती है सिगरेट, वजह जानकर चौंक जाएंगे

यहां शौक से छोटे-छोटे बच्चों को पिलाई जाती है सिगरेट, वजह जानकर चौंक जाएंगे
X
दुनियाभर में धूम्रपान को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। लोगों को इसके खतरे से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन धरती पर एक जगह ऐसी भी है जहां छोटे-छोटे बच्चों को शौक से सिगरेट पिलाई जाती है। इसकी वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे...

यकीन नहीं होगा, लेकिन वाकई यह सच है। जी हां, पुर्तगाल में छोटे बच्चों को शौक से सिगरेट पिलाई जाती है। दरअसल, पुर्तगाल के वाले डे सेल्ग्यूएरियो में इन दिनों ईसाईयों का एपिफनी उत्सव चल रहा है। इसमें लोग अपने बच्चों को सिगरेट पीने के लिए प्रेरित करते हैं।

स्थानीय परंपरा के मुताबिक, पांच साल से अधिक उम्र वाले बच्चे विशेष अवसर पर धूम्रपान कर सकते हैं। हालांकि पुर्तगाल में तंबाकू के इस्तेमाल के लिए 18 साल की उम्र की जा रही है।

​हर साल राजा की दावत नामक इस उत्सव की दुनिया भर में आलोचना होती है, लेकिन इस पर कोई अपनी प्रतिक्रिया देने के बजाए सदियों पुरानी परंपरा के सम्मान में स्थानीय लोग सिगरेट का पैकेट अपने बच्चों के लिए खरीदते हैं।

पुर्तगाल में अगर माता-पिता अपने बच्चों को सिगरेट पीना सीखा रहे हैं तो उन्हें रोकने के लिए कोई नियम-कानून नहीं है।
Tags:
Next Story
Share it