एक छोटी सी गलती ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, जानकर आपको भी होगी हैरानी

एक छोटी सी गलती ने खोली दूल्हे की ऐसी पोल, जानकर आपको भी होगी हैरानी
X
यह ऐसा मामला है जो हम सभी लोगो के लिए एक सबक हैं। शादी ब्याह का रिश्ता बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। जब आप किसी अनजान व्यक्ति से रिश्ता बनाने जा रहे हो तो पूरी पड़ताल करना बेहद जरूरी है, वरना इस मामले जैसा हाल हो सकता है...
दरअसल, एक अजीबोगरीब मामला मुंबई शहर में सामने आया है। यहां एक दूल्हा लड़की वालो को धोखा दे कर दूसरी शादी करने जा रहा था लेकिन समय रहते उसकी पोल खुल गई। इस बात का खुलासा दूल्हे की एक छोटी सी भूल के कारण हुआ।

इसे अब आप ऊपर वाले की करम ही समझें कि लड़की के पिता ने ही दूल्हे की इस भूल को सही समय पर पकड़ा। जब यह बात उन्हें पता चली तो उन्होंने फौरन शादी तोड़ दी। आइए विस्तार से जाने क्या हैं पूरा मामला…
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मुंबई स्थित दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी सोहेल सय्यद नामक के व्यक्ति से तय की थी। लड़की के पिता ने शादी के लिए शानदार दावत दी।
फिर दुल्हन की बिदाई भी हो गई लेकिन उसी रात लड़की के पिता को दुल्हे के एक ऐसे राज के बारे में पता चला जिसे जानकर उसके होश उड़ गए।
दरअसल, दुल्हन के पिता अपने फोन में शादी की तस्वीरें देख रहे थे। तभी उन्हें फोन में एक और दूल्हे की तस्वीर दिखी जो किसी ने उन्हें भेजी थी।
इस तस्वीर की खास बात यह थी कि इसमें दुल्हे ने जो शेरवानी पहन रखी थी ठीक वैसी शेरवानी उनके नए दामाद ने भी पहन रखी थी। इस पर दुल्हन के पिता को शक हुआ और वो सीधे दूल्हे के घर पहुंच गए।
लंबी बहसबाजी और पुलिस कम्प्लेन के बाद यह खुलासा हुआ कि दुल्हे ने 6 महीने पहले एक महिला से पहले भी शादी की थी। उसके घर वालो को वो लड़की पसंद नहीं थी दूल्हे ने उससे किनारा कर लिया और धोखा से दूसरी शादी करनी चाही।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह तस्वीर अंधेरी से आई थी। माना जा रहा है कि यहां सोहेल की पहली पत्नी भी रहती हैं। पुलिस को शक हैं कि ये तस्वीर खुद उसकी पहली पत्नी या उसके किसी रिश्तेदार ने भेजी होगी।

Next Story
Share it