इस शख्स ने किया दुनिया का सबसे बड़ा चमत्कार, पौधों से बना दी बिजली

इस शख्स ने किया दुनिया का सबसे बड़ा चमत्कार, पौधों से बना दी बिजली
X
कभी सोचा है कि पेड़-पौधे से भी घरों और सड़कों पर रोशनी होगी? पेड़-पौधे भी बल्ब की तरह काम करेंगे, वे भी रोशनी पैदा करेंगे? अगर हम कहें ऐसा संभव है तो शायद आपको यह मजाक लगे। हम ये नहीं कह रहे कि ऐसा हो सकता है, बल्कि यह कह रहे हैं कि ऐसा हो सकता है...

मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी में के‌िमकल इंजीनियरिंग के शोधकर्ताओं द्वारा एक ऐसा पौधा तैयार किया जा रहा है, जो रोशनी प्रदान करेगी।
​मैसाचुसेट्स यूनिवरि्सटी में केमिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर माइकल स्ट्रानो और उनकी रिसर्च टीम इसी तरह के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस तरह रोशनी वाले पौधे बनाने के लिए यह टीम जुगनुओं की मदद ले रही है।
इस कीड़े से लुसिफेरेस नाम का एक एंजाइम, जब लुसिफेरिन नाम के अणु के संपर्क में आकर प्रतिक्रिया करता है, तब रोशनी निकलती है। एक दूसरा अणु कोएंजाइम ए इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलते रहने में मदद करता है।
यह रिसर्च टीम इन तीनों रसायनों को निकालकर एक नैनोपार्टिकल्स में बदलकर कोशिश कर रहे हैं कि यह रसायन पौधों की पत्तियों में जरूरी जगह पर सही मात्रा में पहुंच सके। इसके लिए शोधकर्ताओं ने इन रसायनों का मिश्रण तैयार किया और कुछ पौधों को उस मिश्रण में डुबोया।
फिर उच्च दबाव डाला, जिससे यह नैनोपार्टिकल्स स्टोमाटा (पत्तियों की निचली सतह पर होने वाले छिद्र) के जरिए पौधे में चले गए। लुसिफेरिन और अन्य रसायनों के संपर्क में आने पर रासायनिक प्रक्रिया हुई और धीमी रोशनी पत्तियों से निकलती नजर आई।
पहली बार यह रोशनी केवल 45 मिनट तक देखने को मिली। बाद में शोधकर्ता इसे साढ़े तीन घंटे तक जलाते रहने में कामयाब हुए। हालांकि, इसकी रोशनी काफी कम थी, लेकिन उनका का मानना है कि भविष्य में वे देर तक रोशनी देने वाले पौधे बनाने में कामयाब हो जाएंगे।


Tags:
Next Story
Share it