संसद में अंडरगार्मेंट लेकर पहुंची महिला, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश

संसद में अंडरगार्मेंट लेकर पहुंची महिला, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश
X

आयरलैंड में एक महिला सांसद ने बलात्कार के एक आरोपी के रिहा हो जाने पर अलग तरह से विरोध दर्ज कराया है। जानकर हैरान होगी कि रिहाई के खिलाफ महिला सांसद ने संसद में अंडरवियर लहराते हुए विरोध किया है। खबरों की मानें तो रेप आरोपी के वकील ने अपने मुवक्किल का बचाव करते हुए कोर्ट में महिला के अंडरगारमेंट्स सबूत के तौर पर पेश किये गए और कहा था कि यह संबध सहमति से बनाया गया था। इसे बाद में रेप का नाम दे दिया गया है।

अंडरगार्मेंट लेकर पहुंची महिला:

इस सबूत को सहमति का आधार मानते हुए कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया था। वहीं आरोपी के बरी हो जाने पर लोगों में गुस्सा भड़क उठा था और लोग विरोध करने लगे थे। इस विरोध को सांसद रूथ कॉपिंगर ने समर्थन भी दिया था। वह एक नीले रंग की अंडरवियर लेकर संसद में पहुंची और हवा में लहराते हुए कहा कि संसद में ऐसा करना शर्मनाक है।

क्या थी इसकी वजह:

इसे लेकर महिलाओं ने भी सोशल मीडिया पर अपने अंडरवियर को हैशटैग करते हुए ट्वीट किया है कि यह रजामंदी नहीं है। इस पर लगातार लोग विरोध कर रहे हैं। यहां एक 17 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार हुआ था जिसमें 27 वर्षीय व्यक्ति को आरोपी बताया गया था लेकिन कोर्ट ने उस सबूत को मन करा आरोपी को छोड़ दिया।

Tags:
Next Story
Share it