83 की उम्र में शख्स ने पोती की उम्र की लड़की से रचाई शादी, वजह चौंकाने वाली है

हमारे सामने अक्सर कई अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती हैं जिन्हे जानकर हम हैरान हो जाते हैं। ऐसे ही एक और घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको आश्चर्य में डाल देगी। हाल ही में राजस्थान के करौली जिले के कुड़गांव में 83 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने से आधी उम्र से भी छोटी महिला से शादी रचाई है। इस बुजुर्ग ने 30 वर्ष की महिला से शादी कर सबको चौंका दिया है। इस शादी के पीछे की जो वजह बताई है वह ओर भी चौंकाने वाली है।
पूरे गांव में इस बुजुर्ग की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। इस उम्र में बुजुर्ग ने इसलिए शादी की है क्योंकि उसकी चाह है की उसके एक लड़का हो और अपनी संपत्ति के लिए वारिस की वजह से उसने 30 वर्षीय लड़की से शादी रचाई है। बता दें 83 वर्षीय 83 वर्षीय सुखराम बेरवा की यह दूसरी शादी है। पहली शादी से सुखराम को बेटा था लेकिन 2 वर्ष पहले उसकी मौत हो गई थी। इसलिए उसने वंश वृद्धि के लिए यह कदम उठाया।
यह शादी सभी रस्मों के साथ की गई। बारात लेकर गये सुखराम ने गांव के पंच-पटेलों की मौजूदगी में 30 वर्षीय रमेश के साथ सात फेरे लिए। खराम और उसकी पत्नी का कहना है कि उनकी संपत्ति का कोई वारिस हो इसलिए उसने विवाह किया है। सुखराम की शादी में उसकी बेटी, दामाद सहित अन्य परिजन भी शादी में शामिल हुए।
Tags:
Next Story