Public Khabar

बिहार: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, इन नामों पर हो रही चर्चा

बिहार: नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, इन नामों पर हो रही चर्चा
X

बिहार में एक बार फिर मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के घटक दलों में अब मंत्री पद के प्रबल दावेदारों के नामों की चर्चा भी होनी लगी है। बताया जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में किसी महिला सदस्य को भी शामिल किया जा सकता है।

हालांकि जदयू, भाजपा और एनडीए में शामिल अन्य दलों के नेता फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। लेकिन चूंकि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बैठक के दौरान मंत्रिमंडल के विस्तार के संकेत दिए थे। इसलिए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब जल्द ही मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

Tags:
Next Story
Share it