Home > लाइफस्टाइल > एंटरटेनमेंट > श्रीदेवी के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर हुई वायरल, 3 घंटे में होगा अंतिम दर्शन
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर हुई वायरल, 3 घंटे में होगा अंतिम दर्शन
- In एंटरटेनमेंट 28 Feb 2018 12:24 PM IST
सदमा, हिम्मतवाला,लाडला जैसी...Editor
सदमा, हिम्मतवाला,लाडला जैसी शानदार फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तीन दिन बाद दुबई से मुंबई पहुंच गया है। श्रीदेवी के परिवार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक आज सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का वक्त अंतिम दर्शन के लिए तय किया गया है।
इस बीच उनके पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर वायरल होने लगी है। श्रीदेवी की ये तस्वीर उनके फैंस को रुला सकती हैं। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही देर रात बॉलीवुड सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया था। श्रीदेवी का निधन दुबई के Emirates Towers होटल के बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था।
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने के लिए अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान अनिल कपूर के साथ अनिल अंबानी और अमर सिंह भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर तमाम औपचारिकताओं के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद एंबुलेस को बोनी कपूर के घर लोखंडवाला के ग्रीन एकर्स के लिए रवाना कर दिया गया।
आज सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी की रात 10 बजे हुई थी। दुबई पुलिस की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद सरकारी वकील सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे जिसके कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी।
Tags: #श्रीदेवी का पार्थिव