Public Khabar

मैगजीन कवर पर छाई मसान की यह एक्ट्रेस, देखते ही आप कहोगे WOW!!

मैगजीन कवर पर छाई मसान की यह एक्ट्रेस, देखते ही आप कहोगे WOW!!
X

बॉलीवुड में अगर किसी हॉट एक्ट्रेस की बात की जाए और राधिका आप्टे का नाम नहीं आए ऐसा हो नहीं सकता। राधिका की एक्टिंग बहुत दमदार हैं इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी इतनी फैन फॉलोइंग भी है। राधिका अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में सफल हुईं हैं। उनकी एक्टिंग में इतना दम है कि वह ​कोई फिल्म बिना किसी हीरो या विलेन के भी करती है तो वह सफल होगी। हाल ही में राधिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर मैगजीन की फोटो शेयर की है जिसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

जी हां, राधिका ने यह फोटो 'द पिकॉक मैगजीन' के एक साल पूरे होने पर शेयर की है। राधिका अक्टूबर 2018 के मैगजीन कवर पर नज़र आएंगी। वहीं देखा जाएं तो राधिका ने सिल्वर कलर का प्योर वर्क वाला गाउन पहना हैं। वहीं मैगजीन पर ब्लू कलर का शेड दिया जा रहा है जो फोटो को और भी खूबसूरत बना रहा है।

गौरतलब है राधिका ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। हाल ही में राधिका की फिल्म 'अंधाधुन' आई थी जो बॉक्स आॅफिस पर सुप​रहिट रही। वहीं फिल्मों के अलावा राधिका नेटफ्ल्क्सि में भी नज़र आ चुकी हैं। यह खबर भी आ रही हैं कि वह जल्द ही हॉलीवुड में भी नज़र आ सकती हैं।

Tags:
Next Story
Share it