Public Khabar

HMD 24 सितंबर को लॉन्च करेगी Nokia 5.1, जानिए क्या हो सकती है कीमत

HMD 24 सितंबर को लॉन्च करेगी Nokia 5.1, जानिए क्या हो सकती है कीमत
X

HMD ग्लोबल भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन 24 सितंबर को लॉन्च हो सकता है। नोकिया 5.1 नाम से लॉन्च होने जा रहा यह फोन लेटेस्ट फीचर्स के साथ आएगा। जानकारी के अनुसार यह सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध होगा।

इस फोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च कर दिया गया है। लेकिन इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे में 24 सितंबर को लॉन्च इवेंट के दौरान इस फोन की कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी दी जाएगी। खबरों की मानें तो इसे 15,000 रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 5.1 Plus को नैनो पेंटिंग तकनीक से बनाया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। इसमें 5.8 इंच एचडी प्लस स्क्रीन दी गई है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1570 X 720 है। इस फोन में यूजर्स को गेमिंग और व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। दोनों ही फोन्स का सरफेस एरिया 90 फीसद है। इसमें 4 बड़े कोर्स और 4 छोटे कोर्स के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया है।

Tags:
Next Story
Share it