श्रीलंका में फिर से 27 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार...

श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को एक बार फिर से भारत के 27 मछुआरों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी डेल्फ्ट आइलैंड के नजदीक से हुई है। नौसेना ने इनकी चार नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। यहां के कराईनगर में जांच जारी है।
यह कोई पहला मौका नहीं जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया हो। इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
श्रीलंका में आए दिन भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी द्विपक्षीय संबंधों के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। श्रीलंका कई सालों से आरोप लगा रहा है कि भारतीय मछुआरे गैर कानूनी तरीके से उसकी सीमा में घुस आते हैं। वहीं भारत का कहना है कि श्रीलंका अब तक 100 से अधिक भारतीय मछुआरों की जान ले चुका है।
Tags:
Next Story