20 हजार भर्तियां, 'हरियाणा' विधानसभा चुनाव से पहले सरकार करेगी...

20 हजार भर्तियां, हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सरकार करेगी...
X

हरियाणा की भाजपा सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े 20 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द ही चयन प्रक्रिया शुरू करेगी। राज्य विधानसभा के इस साल अक्तूबर में संभावित चुनावों से पहले भाजपा सरकार यह कदम उठाने जा रही है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने झज्जर के एक कार्यक्रम में शनिवार को 20,000 खाली पड़े पदों पर तीन महीने के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया अगले तीन महीने में पूरी होने की घोषणा की। इस 20,000 भर्ती में से 5,000 भर्तियां पुलिस विभाग में होगी।

Next Story
Share it