Public Khabar

यहां मिली युवती की अधजली लाश, शव के पास मिली शराब की बोतल

यहां मिली युवती की अधजली लाश, शव के पास मिली शराब की बोतल
X

खंडवा जिले में ग्राम सिंगोट के आगे नदी के पास लगभग 25 वर्षीय युवती का शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां शराब की बोतल और पानी के पाउच भी मिले हैं। पहचान छुपाने के लिए युवती का सिर भी कुचला हुआ है और उसे जलाने की भी कोशिश की गई है।

एफएसएल की टीम फिलहाल मौके पर पहुंच गई है और अहम सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस भी युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Tags:
Next Story
Share it