Public Khabar

मध्यप्रदेश: भारी बारिश के कारण उफान पर बेतवा नदी, फंसे हुए 20 लोगों को बचाया गया

मध्यप्रदेश: भारी बारिश के कारण उफान पर बेतवा नदी, फंसे हुए 20 लोगों को बचाया गया
X

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण बेतवा नदी का जलस्तर सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। नदी में बाढ़ आने के दौरान यहां 20 लोग फंस गए थे जिन्हें बाद में प्रशासन और पुलिस ने बचा लिया। यह नदी जिले के ओरछा में स्थित है। लोगों के फंसने की खबर सुनते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। लोगों को बचाने के लिए नाव और मोटरसाइकल का इस्तेमाल किया गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के लिए बता दें इस वक्त ओरछा में सतार की सहायक नदियां उफान पर हैं। नदियों के पुलों पर पानी बह रहा है। बाढ़ आने से लोगों के रास्ता भटकने का खतरा बढ़ जाता है। और अन्य किसी रास्ते पर जाने की आशंका बनी रहती है।

प्रशासन का कहना है कि अभी किसी भी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की कोई खबर नहीं है। अगर किसी के फंसे होने की कोई खबर आती भी है तो उसके लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बता दें भारी बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। कई नदियां उफान पर हैं। प्रशासन की ओर से कई जगह रेड अलर्ट लगाया गया है

Tags:
Next Story
Share it