Public Khabar

नोटबंदी के 21 महीने बाद इंदौर में एक करोड़ के बंद नोटों के साथ तीन लोग गिरफ्तार

नोटबंदी के 21 महीने बाद इंदौर में एक करोड़ के बंद नोटों के साथ तीन लोग गिरफ्तार
X

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 और 1000 के पुराने एक करोड़ के नोट बरामद किए गए हैं। बता दें देश में नोटबंदी को करीब 21 महीने हो चुके हैं। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिये थे। इन नोटों के स्थान पर 500 का नया नोट और एक 2000 हजार का नोट चलन में आया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तीन इमली पुल के पास कल रात पकड़े गए लोगों की पहचान हबीब खान, सैयद इमरान और सैयद शोएब के रूप में हुई है। इनमें से दो आरोपी महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं, जबकि एक गुजरात का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के कब्जे से 1,000-1,000 रुपये के 7,283 बंद नोट और 500-500 रुपये के 5,436 बंद नोट बरामद किये गये हैं। बंद नोटों की खेप महाराष्ट्र के औरंगाबाद से गुजरात के सूरत ले जाई जा रही थी। वहां इसे कमीशन के आधार पर वैध मुद्रा से बदलवाने की साजिश रची गयी थी। मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Tags:
Next Story
Share it