एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित:CMD ने बताया सर्वर हुआ सही, 5 घंटे दुनिया भर में ठप था सर्वर

एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित:CMD ने बताया सर्वर हुआ सही, 5 घंटे दुनिया भर में ठप था सर्वर
X

एयर इंडिया एयरलाइंस का SITA सर्वर सही कर लिया गया। सर्वर खराब होने की वजह से शनिवार तड़के से ही एयरलाइन की भारत समेत दुनिया भर में उड़ानें प्रभावित हो गईं थीं। इस वजह से दिल्ली, मुंबई समेत देश व दुनिया के कई एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए थे। सर्वर सुबह 3:30 बजे से डाउन हुआ था। करीब पांच घंटे बाद सर्वर सही कर लिया गया है, लेकिन अब भी हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सर्वर डाउन की समस्या पर थोड़ी देर पहले ही एयर इंडिया के सीएमडी अश्विनी लोहानी ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया कि एयर इंडिया के सर्वर को सही कर लिया गया है। जल्द ही उड़ानों को शुरु कर दिया जाएगा। एयरलाइंस में हुए सर्वर समस्या की जानकारी देते हुए सीएमडी ने बताया कि शनिवार सुबह 3:30 से 4:30 बजे के बीच सर्वर डाउन हो गया था। एयर इंडिया की सर्विस को SITA सर्वर द्वारा चलाया जाता है। सर्वर सुबह 8:45 बजे तक डाउन रहा। सर्वर को कुछ समय पहले ही सही किया गया है। अब सर्वर पूरी तरीके से सही हो गया है। जल्द ही उड़ानों को सुचारु रुप से शुरु कर दिया जाएगा।

बता दें कि इंडियन एयरलाइंस का सर्वर डाउन होने के बाद सभी यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। यात्री एयरपोर्ट के कस्टमर केयर ऑफिस से संपर्क कर रहे थे। दुनिया भर में फंसे हजारों यात्री एयरलाइंस के कस्टमर केयर नंबरों पर कॉल करके उड़ानों के बारे में जानकारी ले रहे थे।

मालूम हो कि एयर इंडिया का एसआइटीए (SITA) सर्वर डाउन हो गया था। एयर इंडिया की उड़ानें पूरे भारत में और विदेशों में सुबह 3:30 बजे से प्रभावित हो गई थी।

सर्वर डाउन होने के बाद एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान जारी किया था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा था कि हमारी तकनीकी टीम लगी हुई हैं और जल्द ही उड़ानों को सुचारु कर लिया जाएगा। सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों को मिल रही असुविधा के लिए एयर इंडिया ने खेद भी जताया था।

Tags:
Next Story
Share it