श्री राम कलश यात्रा का कैथी में भव्य स्वागत

चौबेपुर (वाराणसी): अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विभिन्न अंचलों में आयोजित की जा रही राम कलश शोभायात्रा का कैथी पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा के कैथी पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर, आरती कर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
कलश यात्रा में शामिल लोगों ने मार्कंडेय महादेव धाम में दर्शन पूजन किया। इसके बाद वे अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गए। कलश यात्रा का स्वागत करने वालों में शक्ति सिंह, सनीश रघुवंशी, सौरभ सिंह, कुंदन सिंह, सत्यवान पाण्डेय, विकास सिंह, निर्मल सिंह, आशुतोष पाण्डेय, अमित सिंह, नारायण गोस्वामी, बालेश्वर यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Next Story