सेवापुरी विधानसभा में बढ़ा भाजपा का दबदबा, 5 दर्जन से अधिक लोगों ने ज्वाइन की पार्टी

सेवापुरी विधानसभा में बढ़ा भाजपा का दबदबा, 5 दर्जन से अधिक लोगों ने ज्वाइन की पार्टी
X

सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दबदबा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल सिंह नीलू के आवास और कैंप कार्यालय पर आयोजित विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी और भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने लगभग 5 दर्जन लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

यह कार्यक्रम संयोजक डॉ. वंशराज पटेल और उपाध्यक्ष अरविंद पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। बसपा, सपा, कांग्रेस सहित विभिन्न पार्टियों से आए हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

सभी सदस्यता ग्रहण करने वालों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने और आगामी 2024 के चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रवीण सिंह गौतम महामंत्री, अरविंद पटेल उपाध्यक्ष, अश्वनी पांडे जिला मंत्री, रामविलास पटेल प्रतिनिधि विधायक, यतीश तिवारी, गौरव पटेल, रामासरे पटेल, सुधीर वर्मा राजू, अजय विश्वकर्मा, रामचंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Next Story
Share it