Public Khabar

राहुल गांधी ने महिलाओं के प्रति RSS के रवैए को लेकर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी ने महिलाओं के प्रति RSS के रवैए को लेकर लगाए गंभीर आरोप
X

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर हमलावर हुए। उन्होंने कहा आरएसएस महिलाओं का दबाकर रखता है और तय करता है कि उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या करना चाहिए।


राहुल गांधी ने कहा, "भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई यह है कि महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम की तस्वीरों में आप महात्मा गांधी जी को हमेशा महिलाओं के साथ खड़े देखेंगे। आजादी की लड़ाई में महिलाएं सबसे आगे थीं।कांग्रेस में कई महिला अध्यक्ष रहीं। महिलाओं को सत्ता संरचना का हिस्सा होना चाहिए। आरएसएस के इतिहास में, इसने कभी भी महिलाओं को अपने खेमे में आने की अनुमति नहीं दी।"


महिला कांग्रेस रैली की एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "आरएसएस महिलाओं के साथ सत्ता साझा नहीं करता है। वे तय करते हैं कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए और महिलाओं को क्या करना चाहिए।"


उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के लिए एक अच्छा लक्ष्य यह होगा कि आज से 10 वर्षों में 50% मुख्यमंत्री महिलाएँ हों। कांग्रेस में ऐसी कई महिलाएं हैं जिनमें अच्छा मुख्यमंत्री बनने के गुण हैं।"


राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दो दिनों से अपने निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केरल दौरे पर हैं।

Next Story
Share it