Public Khabar

राजनीति के पुरोधा अटल बिहारी वाजपेयी को उत्तराखंड से विशेष लगाव, दी थी खास सौगात

राजनीति के पुरोधा अटल बिहारी वाजपेयी को उत्तराखंड से विशेष लगाव, दी थी खास सौगात
X

राजनीति के पुरोधा अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तराखंड के साथ गहरा लगाव रहा है। तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने नवोदित पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया था।

वाजपेयी सरकार में ही उत्तराखंड देश का 27वां राज्य बना। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को औद्योगिक पैकेज की सौगात भी दी थी। वहीं राज्य को विशेष राज्य का दर्जा भी दिया गया।

अटल बिहारी वाजपेयी हो मसूरी और देहरादून में अक्सर आते थे।

विशेष राज्य का दर्जा देने के बाद मिल रही अतिरिक्त मदद

वाजपेयी द्वारा विशेष राज्य का दर्जा देने के बाद विशेष योजना सहायता व अन्य मदों के रूप में भी अतिरिक्त केंद्रीय मदद मिल रही है।

उत्तराखंड में वाजपेयी के कई मित्र भी हैं। वहीं उनकी कई कविताओं में हिमालय के प्रति आदरभाव महसूस किया जा सकता है।

इसी वहज से आज अजट बिहारी वाजपेयी एम्स में भर्ती होने की खबर से राज्य में शोक व्याप्त है। वहीं गुरुवार को उत्तराखंड में भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।

Tags:
Next Story
Share it