स्टेशन पर नई नवेली दुल्हन ने लगाई बचाओ-बचाओ की आवाज, सच जानकर लोगों ने पीटा अपना माथा

रेलवे स्टेशन पर नई-नवेली दुल्हन जब बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते इधर-उधर भागने लगी तो वहां मौजूद अन्य यात्री मदद को दौड़े। दुल्हन ने कुछ लोगों की तरफ इशारा किया तो भीड़ ने उन्हें लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में जब माजरा सामने आया तो लोगों ने अपना माथा पीट लिया।
यूपी के गाजीपुर जिले में स्थित पर दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन(मुगलसराय-पटना रूट) पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नई-नवेली दुल्हन बचाओ-बचाओ की आवाज लगाते इधर-उधर भागने लगी। दुल्हन की इस पुकार पर लोग मदद को दौड़े। उसके पास छह लोग मौजूद थे। महिला ने यात्रियों से कहा कि यह लोग मानव तस्करी का धंधा करते हैं और मेरा अपहरण करने के चक्कर में है।
इतना सुनते ही यात्रियों ने लात-घूसों से मारपीट कर सभी लोगों को घायल कर दिया। घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष नंबर पुलिस के साथ ही थानाध्यक्ष राजू कुमार मौके पर पहुंचे और छह लोगों को थाना लाए।
पुलिस की छानबीन में यह मामला सामने आया कि नई- नवेली दुल्हन ने लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था, उस लड़की के परिवार वालों ने आगरा जिले के एक दलाल के माध्यम से उसकी शादी 32 वर्षीय लड़के से बुधवार को मरदह के महारे मंदिर में विधि-विधान से कराया था।
शादी के बाद लड़के के परिवार के लोग बुधवार रात 11 बजे आगरा जाने के लिए दुल्लहपुर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान 16 वर्षीय नई-नवेली दुल्हन ने अधिक उम्र वाले दूल्हे से बचने के लिए यह नाटक रच डाला।