Public Khabar

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बने

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बने
X

उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह आज से हाईकोर्ट के आधिकारिक वकील बन गए। एडिशनल एडवोकेट जनरल विनोद शाही ने बैंड पहनाया। उल्लेखनीय है कि 1980 बैच के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी सुलखान सिंह ढाई माह पहले उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए हैं।

सुलखान सिंह बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1957 में हुआ था। इंटर तक की पढ़ाई इन्होंने बांदा से की। इसके बाद वह इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन के लिए रुढ़की चले गए। आइआइटी रूड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1983 में वे भारतीय पुलिस सेवा में चुने गये, तब से लेकर उन्होंने कई जिम्मेदारी संभाली है।

Tags:
Next Story
Share it