Public Khabar

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
X

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत आदरणीय स्व. कल्याण सिंह "बाबू जी" की जयन्ती पर उनके स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य तौर पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल सदस्य विधान परिषद व भाजपा जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम संजय सोनकर डॉक्टर जेपी दुबे सुरेंद्र पटेल जिला मंत्री सरदार शर्मा अश्वनी पांडे जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य सुरेश सिंह मोर्चा के अध्यक्ष वीरू सिंह विजय लाल यादव युसूफ खान सोमनाथ विनीता सिंह ओमप्रकाश प्रियदर्शी मंडल अध्यक्ष भाजपा के कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह जी एक महान नेता थे जिन्होंने अपने जीवन में समाज के लिए अनेक कार्य किए। उन्होंने कहा कि बाबू जी भाजपा के एक मजबूत स्तंभ थे और उनकी कमी हमें हमेशा खलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा ने कहा कि स्व० कल्याण सिंह जी एक कुशल प्रशासक और एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने कहा कि बाबू जी ने हमेशा समाज के गरीब और शोषित वर्ग के लोगों के लिए काम किया।
इस अवसर पर सभी ने स्व. कल्याण सिंह जी को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Next Story
Share it