Home > मुख्य समाचार > भारत रत्न: सम्मान के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं

भारत रत्न: सम्मान के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं

भारत रत्न: सम्मान के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...Anurag Tiwari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद, इस पुरस्कार से जुड़ी सुविधाओं और महत्व पर चर्चा बढ़ गई है।


भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वालों को प्रदान किया जाता है।

भारत रत्न सम्मान से जुड़ी सुविधाएं:

प्रमाण पत्र और मेडल: भारत रत्न प्राप्त करने वाली हस्तियों को भारत सरकार की तरफ से एक प्रमाण पत्र और उसके साथ में एक मेडल दिया जाता है।

मुफ्त रेल यात्रा: रेलवे की तरफ से उन्हें मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा मिलती है।

सरकारी कार्यक्रमों में निमंत्रण: सरकार की तरफ से सभी सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाता है।

वारंट ऑफ प्रेसिडेंस: भारत रत्न प्राप्त हस्तियों को वारंट ऑफ प्रेसिडेंस में भी जगह मिलती है, जिसका इस्तेमाल सरकारी कार्यक्रमों में वरीयता देने के लिए किया जाता है।

प्रोटोकॉल में स्थान: भारत रत्न पुरस्कार जिन्हें मिला हो उन्हें प्रोटोकॉल में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह दी जाती है।

राज्य सरकारों द्वारा सुविधाएं: सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं बल्कि राज्य सरकार भी भारत रत्न पाने वालों को अपने राज्य में कई तरह की सुविधाएं प्रदान करती है।

स्टेट गेस्ट: किसी राज्य में यात्रा करते समय राज्य सरकारों की तरफ से स्टेट गेस्ट का ट्रीटमेंट दिया जाता है।

हालांकि, भारत रत्न की उपाधि को अपने नाम के साथ में नहीं जोड़ा जा सकता, मगर यह सम्मान पाने वाले इसे अपने विजिटिंग कार्ड, लेटर हेड या अपने बायोडाटा में मेंशन कर सकते हैं।

भारत रत्न पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुई थी और अब तक 49 लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है।

यह पुरस्कार सिर्फ भारतीयों को ही नहीं बल्कि गैर भारतीयों को भी दिया जा सकता है। मदर टेरेसा, खान अब्दुल गफ्फार खान और नेल्सन मंडेला कुछ प्रसिद्ध गैर-भारतीय प्राप्तकर्ता हैं।

भारत रत्न के लिए किसी व्यक्ति के नाम की सिफारिश राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री करते हैं और जिनको भारत रत्न दिया जाता है उन नामों की आधिकारिक घोषणा भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी जाती है।

इस साल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री करपुरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था।

पीएम मोदी ने हाल ही में भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की है।

Share it
Top