Home > मुख्य समाचार > 2017 में राहुल गांधी के इन 5 बयानों को पढ़ आप क्या करेंगे?

2017 में राहुल गांधी के इन 5 बयानों को पढ़ आप क्या करेंगे?

2017 में राहुल गांधी के इन 5 बयानों को पढ़ आप क्या करेंगे?

PublicKhabar.com ...Anonymous

PublicKhabar.com


साल 2017 अलविदा होने जा रहा है। इस साल भारतीय राजनीति में किसका उड़ा मजाक और किसने उड़ाया मजाक। ऐसे ही कुछ बयान इस साल सोशल मीडिया पर वायरल रहे।

हम आपको कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के 5 ऐसे बयानों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका सबसे ज्यादा मजाक उड़ा। इस साल अमेरिका की बर्कले यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे उनका मजाक बनाया गया।

उन्‍होंने एक सवाल का जवाब देते हुए लोकसभा में सांसदों की संख्‍या को 546 बता दिया। उसके बाद सोशल मीडिया पर राहुल गांधी का काफी मजाक उड़ाया गया।

1. बेंगलुरु में एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के दौरान राहुल ने वहां के छात्रों से पूछा था कि भईया मेक इन इंडिया काम नहीं कर रहा है। क्या ये काम कर रहा है?। उसके बाद राहुल ने स्वच्छ भारत के बारे में पूछते हैं तो दोनों का जवांब हां में ही मिला।

2. एक रैली के दौरान राहुल ने भीड़ से पूछते हैं कि आपको क्या लगता है, महिलाओं को क्या लगता है? इज्जत की आपकी? भ्रष्टाचार किया...बलात्कार...सॉरी बलात्कार किया। इसके बाद राहुल का काफी मजाक उड़ाया गया।

3. एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी को लेकर मजाक भी उड़ाया। राहुल ने कहा- कांग्रेस में एक भी नियम-कानून नहीं चलता। एक भी नियम-कानून इस पार्टी में नहीं है। हर दो मिनट में नए नियम बनाते हैं, पुराने दबा दिए जाते हैं। किसी को नहीं मालूम कि कांग्रेस पार्टी के नियम क्या हैं। मजेदार संगठन है, कभी-कभी मैं पूछता हूं अपने आप से कि भैया ये पार्टी चलती कैसे है?

4. चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में राहुल गांधी कहा कि अभी उनसे मिलूंगा। 6 कैंडिडेट हैं। आपके लिए लड़ाई लड़ते हैं, सब के सब। सबके सब लड़ाई लड़ते हैं।

5. राहुल गांधी के एक भाषण से पता ही नहीं चल पाया कि वो किसे बड़ा बताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात यूनाइटेड किंगडम से बड़ा है और अगर यूरोप और यूएस को साथ रख दें तो भारत उससे भी बड़ा है

Tags:    
Share it
Top