Home > मुख्य समाचार > पूर्वी दिल्ली में युवक की हत्या, इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो का था आरोप

पूर्वी दिल्ली में युवक की हत्या, इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो का था आरोप

पूर्वी दिल्ली में युवक की हत्या, इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो का था आरोप

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी...PS

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में शुक्रवार शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अशोक उर्फ ठंडा पानी के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब 7 बजे हुई। अशोक अपने घर के पास खड़ा था जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अशोक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, अशोक पर पहले से 21 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश था। पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अशोक पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के लिए हमला किया गया था।


मृतक के परिजनों का कहना है कि अशोक ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर कुछ लड़कों के आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए थे। उनका मानना है कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई है।


पुलिस का कहना है कि वे इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share it
Top